Nikesh Arora : 2024 में एक इंडियन टेक सीईओ बने दुनिया के सबसे नए और पहले बिलेनियर !

भारतीय मूल के टेक सीईओ Nikesh Arora दुनिया के सबसे नए और 2024 के सबसे पहले बिलेनियर बन गए हैं। निकेश अरोड़ा उन चुनिंदा टॉप टेक बिलेनियर्स में से एक हैं, जो नॉन-फाउंडर हैं। यानी, इन्होंने ने खुद कोई कंपनी शुरू नहीं की, बावजूद उसके वो अरबपति बन गए हैं।

Nikesh Arora kaun hain

आईआईटी ग्रेजुएट निकेश अरोड़ा व्यापार जगत में अब सबसे चर्चित लोगों में से एक हैं। क्योंकि वे अब अरबपति क्लब में शामिल होने वाले नए बड़ेटेक लीडर बन गए हैं। निकेश अरोड़ा की यह उपलब्धि काफी दुर्लभ है क्योंकि दुनिया में कुछ ही ऐसे नॉन-फाउंडर टेक चीफ एक्सेक्यूटिव हैं जो Billionaire हैं । ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, निकेश अरोड़ा वर्तमान में साइबर सिक्योरिटी कंपनी पाओ अल्टो नेटवर्क्स के CEO हैं जिनकी नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर या 12495 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Google ke High Paid Employee

निकेश साल 2012 में उस वक्त चर्चा में आए, जब वो गूगल के सबसे महंगे कर्मचारी बने थे। उस वक्त गूगल ने उन्हें 51 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया था। यह किसी भी दूसरे एग्जीक्यूटिव के मुकाबले काफी ज्यादा था। गूगल के बाद साल 2014 में उन्हें सॉफ्टबैंक ने 135 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया था।

Nikesh Arora’s Background

निकेश अरोड़ा UP के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनका जन्म 9 फरवरी 1968 को हुआ था। उन्होंने एयरफोर्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के IIT से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए, ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की।

Security Guard aur Salesman ki bhi job ki

निकेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका में जब वो पढ़ाई कर रहे थे तो खर्च निकालने के लिए उन्होंने बर्गर शॉप में सेल्समेन कि और सिक्युरिटी गार्ड कि नौकरी भी की। लेकिन ये निकेश अरोड़ा की मेहनत ही थी जो उन्हें इस मुकाम तक ले आई।

Palo Alto Networks  ko kab join kiya

जून 2018 में, निकेश अरोड़ा ने पॉलो आल्ट्रो नेटवर्क को जोईन किया था। तभी से उन्हें इस कंपनी के सीईओ और चेयरमैन के रूप में कार्य करते हुए देखा जा रहा है। कंपनी से जुड़ने के बाद, उन्हें 12.5 करोड़ डॉलर के शेयर दिए गए थे। पांच सालों में, कंपनी के शेयरों में कई गुना वृद्धि हुई, जिससे उनकी नेटवर्थ भी 1.5 अरब डॉलर को पार कर गई।

Leave a Comment