भारतीय मूल के टेक सीईओ निकेश अरोड़ा दुनिया के सबसे नए और 2024 के सबसे पहले बिलेनियर बन गए हैं।
Credit:The Economic Times
निकेश अरोड़ा उन चुनिंदा टॉप टेक बिलेनियर्स में से एक हैं, जो नॉन-फाउंडर हैं। यानी, अरोड़ा ने खुद कोई कंपनी शुरू नहीं की, बावजूद उसके वो अरबपति बन गए हैं।
Credit: Rediff
निकेश अरोड़ा साइबर सिक्योरिटी कंपनी पाओ अल्टो नेटवर्क्स के CEO हैं जिनकी नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर या 12495 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
Credit: CTech
निकेश साल 2012 में उस वक्त चर्चा में आए, जब वो गूगल के सबसे महंगे कर्मचारी बने थे। उस वक्त गूगल ने उन्हें 51 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया था। साल 2014 में उन्हें सॉफ्टबैंक ने 135 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया था
From: Gadget 360
निकेश ने एक इंटरव्यू में बतायाअमेरिका में पढ़ाई के दौरान खर्च निकालने के लिए उन्होंने बर्गर शॉप में सेल्समेन की और सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी भी की।
From: Twitter